Sitapur : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरनथपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार
What's Your Reaction?









