Sambhal:6 साल 6 महीने बाद मिली अपहृत बच्ची, गोद में मिला 4 साल का बेटा; दो आरोपी गिरफ्तार

सम्भल की एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 6 साल 6 महीने

Jun 6, 2026 - 19:05
76 Views
Sambhal:6 साल 6 महीने बाद मिली अपहृत बच्ची, गोद में मिला 4 साल का बेटा; दो आरोपी गिरफ्तार

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल की एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 6 साल 6 महीने पहले लापता हुई एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के साथ उसका 4 साल का बेटा भी मिला है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सम्भल के अनुसार, करीब साढ़े छह वर्ष पहले 11 वर्षीय बच्ची को उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला, जो रिश्ते में दूर की मौसी लगती थी, काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि महिला ने बाद में बच्ची को अपने भाई के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे स्थान पर ले गया और अपने साथ रखने लगा। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग का अपहरण करने के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे एक बच्चे का जन्म हुआ। उस समय बच्ची की उम्र महज 11 वर्ष थी, जबकि वर्तमान में वह 17 वर्ष की है और उसका 4 साल का बेटा है। पुलिस लंबे समय से बच्ची और आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिल पा रही थी। हाल ही में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एएचटीयू टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्ची और उसके बेटे को सुरक्षित बरामद कर लिया। दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आकाश उर्फ वीरपाल और उसकी बहन पूजा उर्फ कस्तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस पुराने और संवेदनशील मामले के खुलासे में एएचटीयू के सब-इंस्पेक्टर बाबूराम सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी लगातार मेहनत और विवेचना के चलते साढ़े छह साल बाद बच्ची और उसके बच्चे को सुरक्षित परिवार से मिलाया जा सका। यह कार्रवाई सम्भल पुलिस और एएचटीयू की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Also Read- उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow