Sambhal: डेढ़ लाख की 'लूट' निकली झूठ! पुलिस की सख्त पूछताछ में खुला राज, रकम कट्टे में छिपाकर खुद ही बना था पीड़ित

जनपद सम्भल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये की कथित लूट की सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाले युवक

Jun 6, 2026 - 18:54
34 Views
Sambhal: डेढ़ लाख की 'लूट' निकली झूठ! पुलिस की सख्त पूछताछ में खुला राज, रकम कट्टे में छिपाकर खुद ही बना था पीड़ित
डेढ़ लाख की 'लूट' निकली झूठ! पुलिस की सख्त पूछताछ में खुला राज, रकम कट्टे में छिपाकर खुद ही बना था पीड़ित

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये की कथित लूट की सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाले युवक की चालाकी कुछ ही घंटों में सामने आ गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सख्त पूछताछ में पता चला कि लूट की पूरी कहानी फर्जी थी और युवक ने खुद ही रकम छिपाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

एसपी सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, शनिवार शाम करीब 9 से 9:30 बजे के बीच अमन पुत्र जयपाल ने डायल-112 पर सूचना दी कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपनी फसल बेचकर लौट रहा था। उसके पास करीब 1.50 लाख रुपये थे। रास्ते में दूसरी गाड़ी से टक्कर होने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक से घटना का पूरा घटनाक्रम दोबारा समझाने को कहा। पूछताछ के दौरान युवक के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अमन टूट गया और उसने स्वीकार कर लिया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। अमन ने बताया कि उसने डेढ़ लाख रुपये घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक कट्टे में छिपा दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया। एसपी ने बताया कि फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले अमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर शत-प्रतिशत रकम बरामद कर ली। सम्भल में डेढ़ लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज दावा महज दो घंटे में झूठ साबित हो गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने खुद कबूल किया कि उसने रकम छिपाकर फर्जी लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Also Read- उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow