सम्भल हिंसा के बाद बनी पुलिस आउटपोस्ट का बड़ा असर, चंद घंटों में लूट का खुलासा।

सम्भल में पुलिस ने आइस्क्रीम विक्रेता से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर नई स्थापित पुलिस आउटपोस्ट

May 18, 2026 - 17:58
51 Views
सम्भल हिंसा के बाद बनी पुलिस आउटपोस्ट का बड़ा असर, चंद घंटों में लूट का खुलासा।
सम्भल हिंसा के बाद बनी पुलिस आउटपोस्ट का बड़ा असर, चंद घंटों में लूट का खुलासा।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में पुलिस ने आइस्क्रीम विक्रेता से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर नई स्थापित पुलिस आउटपोस्ट की उपयोगिता साबित कर दी है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फुलसिंघा मोड़ पर 17 मई की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घर लौट रहे एक आइस्क्रीम विक्रेता को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित रोज की तरह आइस्क्रीम बेचकर अपनी ठेली से घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी ठेली के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने विक्रेता को धमकाते हुए उससे 3600 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन वारदात के तुरंत बाद पास में स्थित नई पुलिस आउटपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। पुलिस ने बदमाशों के भागने की सूचना मिलते ही घेराबंदी शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को तमंचों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि सम्भल हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए इलाके में यह आउटपोस्ट स्थापित की गई थी। अब इस तेज कार्रवाई के बाद पुलिस आउटपोस्ट की उपयोगिता साफ तौर पर सामने आ गई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Also Read- असम में 'हिमंता मैजिक' बरकरार: बीजेपी नीत गठबंधन की प्रचंड जीत के साथ सत्ता की हैट्रिक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow