Hardoi: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के
हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, वर्दी, शारीरिक दक्षता एवं परेड व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एसपी ने डायल-112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम सहित पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: ग्रीष्मावकाश में जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग।
What's Your Reaction?


