त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धूम, तबला वादक श्रीकांत शुक्ला ने दी शानदार प्रस्तुति

समारोह में भारतीय और स्थानीय कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसी दौरान श्रीकांत शुक्ला ने तबले पर शास्त्रीय संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय भारतीय समुदाय और मेहमानों ने उ

By INA News Desk
May 15, 2026 - 08:47
101 Views
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धूम, तबला वादक श्रीकांत शुक्ला ने दी शानदार प्रस्तुति
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धूम, तबला वादक श्रीकांत शुक्ला ने दी शानदार प्रस्तुति

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर मशहूर तबला वादक श्रीकांत शुक्ला ने अपनी कला का प्रदर्शन कर वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद बिसेस्सर और भारतीय उच्चायुक्त प्रदीप सिंह राजपुरोहित के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन के नेल्सन आइलैंड का दौरा किया। यह वही स्थान है जहां 1845 में पहली बार भारत से आए श्रमिक पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान एक यादगार पट्टिका का अनावरण भी किया गया।

समारोह में भारतीय और स्थानीय कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसी दौरान श्रीकांत शुक्ला ने तबले पर शास्त्रीय संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय भारतीय समुदाय और मेहमानों ने उनकी काफी प्रशंसा की।

श्रीकांत शुक्ला पिछले चार महीनों से पोर्ट ऑफ स्पेन में रहकर संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। उनकी यह कोशिश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की विरासत को मजबूत पहचान दे रही है।

इस मौके पर श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत पूरी दुनिया को आपस में जोड़ने का काम कर रहा है और कैरेबियाई देशों में भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का प्रेम देखकर बहुत खुशी होती है। उनकी इस प्रस्तुति ने भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और गहरा कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow