Ballia : बलिया में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, जुलूस में हथियार ले जाने पर रोक और हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे जुलूस के रास्तों पर लटके और कमजोर बिजली के तारों को तुरंत ठीक करें ताकि कोई हादसा न हो। बैठक में रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13, सिया मस्जिद और रेलवे स्टेशन रोड के पास लटके खराब तारों की शिकायत पर जिलाधिका

Jun 15, 2026 - 21:07
21 Views
Ballia : बलिया में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, जुलूस में हथियार ले जाने पर रोक और हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ballia : बलिया में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, जुलूस में हथियार ले जाने पर रोक और हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Report Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि इस बार ताजिया की ऊंचाई पिछले वर्षों की तुलना में कम रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जहां भी ताजिया बनाए जा रहे हैं, उन जगहों का पहले ही निरीक्षण कर लें और जुलूस के आयोजकों से लिखित अनुमति और पूरा ब्योरा हासिल करें। जिलाधिकारी ने साफ किया कि मोहर्रम के जुलूस में किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी और सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे जुलूस के रास्तों पर लटके और कमजोर बिजली के तारों को तुरंत ठीक करें ताकि कोई हादसा न हो। बैठक में रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13, सिया मस्जिद और रेलवे स्टेशन रोड के पास लटके खराब तारों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका को शहर के जुलूस मार्गों की मरम्मत कराने को कहा गया है ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में शांति समिति की बैठकें करने और स्थानीय लोगों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी तरह का विवाद या हुड़दंग स्वीकार नहीं किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार और सभी उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow