Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

थाना बेनीगंज पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Jun 15, 2026 - 19:34
26 Views
Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हरदोई। थाना बेनीगंज पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को ग्राम करीमनगर निवासी रकतमाला पत्नी सुरेन्द्र ने थाना बेनीगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही साकिर, आकिर, यूनुस तथा दिलशाद ने आपसी विवाद को लेकर उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज में मुकदमा संख्या 254/2026 धारा 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना एवं कार्रवाई के दौरान थाना बेनीगंज पुलिस ने नामजद आरोपी दिलशाद पुत्र शाकिर अली, आकिर पुत्र अलीरजा तथा यूनुस पुत्र जाकिर अली निवासीगण ग्राम करीमनगर, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाकांत, हेड कांस्टेबल परमात्मानन्द, कांस्टेबल अश्वनी कुमार एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बावन में रात्रि चौपाल, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow