भैंस चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस व पिकअप बरामद

हरदोई के अतरौली थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस

Jun 15, 2026 - 19:26
32 Views
भैंस चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस व पिकअप बरामद
भैंस चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस व पिकअप बरामद

हरदोई के अतरौली थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप डाला भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सैयापुर निवासी प्रकाश उर्फ छोटक्के पुत्र निरंजन ने 14 जून को थाना अतरौली में तहरीर देकर बताया था कि 13 जून की रात अज्ञात चोर उसके दरवाजे पर बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना अतरौली में मुकदमा संख्या 190/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र उर्फ मुंशी पुत्र भरोसे निवासी महुआ डांडा, शाहरुख उर्फ खनाना पुत्र हसरीन निवासी बरगदी, मुलहे पुत्र अयोध्या निवासी महुआ डांडा तथा धीरज पुत्र शिवप्रसाद निवासी डेहुआ सैयापुर शामिल हैं।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंस और एक पिकअप डाला बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक धर्मराज यादव, हेड कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार एवं कांस्टेबल राहुल देव शामिल रहे।

Also Read- हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता: सात चोरी की बाइक समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow