हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता: सात चोरी की बाइक समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार
हरदोई पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को
What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और थाना अतरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 12 जून 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने सर्वेश कुमार उर्फ लप्पू निवासी ग्राम बेरका थाना अतरौली तथा सीपू निवासी ग्राम गुरुसंडा थाना टड़ियावां को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में थाना अतरौली में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सर्वेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी सीपू के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस सफलता में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ थाना अतरौली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Oct 12, 2026 250 Views
Oct 13, 2026 123 Views
Oct 12, 2026 100 Views
Oct 13, 2026 70 Views
Oct 13, 2026 46 Views
May 26, 2026 7,549 Views
Apr 18, 2026 8,954 Views
Mar 26, 2026 8,731 Views
Oct 29, 2025 26,402 Views
Oct 29, 2025 26,109 Views
Total Vote: 6
कूटनीतिक समाधान
Total Vote: 4
बहुत बड़ी उपलब्धि
Total Vote: 7
पेट्रोल-डीजल के दाम
Total Vote: 11
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद