Lucknow: प्रदीप दुबे की बढ़ीं मुश्किलें! पूर्व सूचना अधिकारी ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोपों में दी तहरीर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक तहरीर मुकदमा दर्ज

Jun 12, 2026 - 18:10
50 Views
Lucknow: प्रदीप दुबे की बढ़ीं मुश्किलें! पूर्व सूचना अधिकारी ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोपों में दी तहरीर
प्रदीप दुबे की बढ़ीं मुश्किलें! पूर्व सूचना अधिकारी ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोपों में दी तहरीर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक तहरीर मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई है। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी रह चुके कर्मेश प्रताप सिंह ने यह तहरीर विधानसभा के अंदर हुए भ्रष्टाचार ,जलसाजी, कूट रचित तरीके से दस्तावेज तैयार करना, पद का दुरुपयोग, फर्जी शपथ पत्र ,गलत अभिलेख के अलावा साक्ष्य के साथ कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका को शामिल करते हुए प्रीवेंशन आफ करप्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पिछले 5 जून को लखनऊ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को लेकर सुनवाई हुई थी तब से प्रदीप दुबे चर्चा में है और आज एक बार फिर से उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कर्मेश प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ हाई कोर्ट में जो याचिका प्रदीप दुबे के खिलाफ दाखिल की गई है वह "क्यो वारंटो" है वह उनके द्वारा गलत तरीके से पद पर नियुक्ति को लेकर के है और तहरीर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर दी गई है।

Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow