अस्तित्व फाउंडेशन के 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य समापन, महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र व सम्मान

हरदोई: महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 20:09
40 Views
अस्तित्व फाउंडेशन के 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य समापन, महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र व सम्मान
अस्तित्व फाउंडेशन के 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य समापन, महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र व सम्मान

हरदोई: महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आज उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के आगमन, स्वागत, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत भाषण डॉक्टर प्रिया गुप्ता द्वारा प्रस्तुत  किया गया। प्रतिभागियों द्वारा राधा नाम संकीर्तन, पिरामिड प्रदर्शन, नृत्य प्रस्तुति तथा मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक रोहिणी शर्मा द्वारा "भारत की बेटी" गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की सफलता की कहानियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को साझा किया।

इस अवसर पर मार्शल आर्ट्स, डांस, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, ढोलक एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला को Special Woman of the Year 2026 का सम्मान वैष्णवी गुप्ता को दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों का सम्मान तथा विशिष्ट अतिथियों  गौरव अग्रवाल एवं अभिषेक गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौरव अग्रवाल द्वारा गिफ्ट वितरण किया गया तथा अभिभावकों एवं प्रतिभागियों ने संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। जलपान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रिचा गुप्ता अध्यक्ष अस्तित्व फाउंडेशन एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने संदेश दिया, "अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।"  इस अवसर पर संस्था की हिमानी पाठक, संध्याश्रीवास्तव , राममूर्ति, नैन्सी, शिवाय, अनुराग तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बावन में रात्रि चौपाल, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow