Sambhal: भाई-बहन के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में युवक ने लगाया गले में फंदा। 

सम्भल के भवानीपुर इलाके में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब भाई-बहन के बीच हुई कहासुनी के

May 18, 2026 - 18:37
40 Views
Sambhal: भाई-बहन के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में युवक ने लगाया गले में फंदा। 
भाई-बहन के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में युवक ने लगाया गले में फंदा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के भवानीपुर इलाके में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब भाई-बहन के बीच हुई कहासुनी के बाद भाई ने फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

अस्पताल में मौजूद पत्नी नगमा ने बताया कि उसके पति निसार अहमद और उनकी बहन रूबीना के बीच घर में रहने को लेकर विवाद हो गया था। नगमा के मुताबिक रूबीना करीब 15 दिन पहले मायके आई थी और वापस अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में बहस शुरू हुई। परिजनों का कहना है कि बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ तक चल गए। नगमा ने आरोप लगाया कि पहले रूबीना ने निसार अहमद को थप्पड़ मारे, जिसके बाद जवाब में निसार ने भी थप्पड़ मार दिया। इसी से नाराज होकर निसार ने फांसी पर लटक गया। घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। परिवार में हड़कंप मचने के बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि रूबीना की शादी करीब 10 साल पहले सुनारी में हुई थी। फिलहाल युवक की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read- ब्यूरोक्रेसी छोड़ अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 403 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow