Sambhal: ऑनलाइन दवाइयों के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। 

सम्भल में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन ने आवाज बुलंद कर दी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

May 18, 2026 - 17:53
31 Views
Sambhal: ऑनलाइन दवाइयों के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। 
ऑनलाइन दवाइयों के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन ने आवाज बुलंद कर दी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राहिल के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

राहिल ने कहा कि दवाइयां आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आती हैं, इसलिए मेडिकल स्टोर बंद कराने या ऑनलाइन दवाओं को बढ़ावा देने से आम जनता को भारी परेशानी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवाइयों की कोई गारंटी नहीं होती और कई बार बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित दवाइयां भी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों पर नियम और पाबंदियां लागू होती हैं, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण न के बराबर है। इससे युवाओं के गलत दिशा में भटकने और दवाइयों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। केमिस्ट एसोसिएशन ने साफ किया कि वह 20 तारीख को प्रस्तावित बंद और हड़ताल का विरोध करती है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

Also Read- राजस्थान के एक समर्पित शिक्षक के अदम्य साहस से हुआ देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक का महाखुलासा, व्यवस्था की नींव हिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow