Bajpur: दबंगों ने कहा तुम्हें मार कर इस भूमि में दफना देंगे ,बहादुरगंज में विवादित भूमि की जांच करने पहुंची चकबंदी टीम। 

बहादुरगंज में विवादित भूमि की जांच करने गई टीम के साथ जब शिकायतकर्ता और उनका परिवार जमीन पर पहुंचा तो

May 18, 2026 - 17:46
23 Views
Bajpur: दबंगों ने कहा तुम्हें मार कर इस भूमि में दफना देंगे ,बहादुरगंज में विवादित भूमि की जांच करने पहुंची चकबंदी टीम। 
दबंगों ने कहा तुम्हें मार कर इस भूमि में दफना देंगे ,बहादुरगंज में विवादित भूमि की जांच करने पहुंची चकबंदी टीम। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। बहादुरगंज में विवादित भूमि की जांच करने गई टीम के साथ जब शिकायतकर्ता और उनका परिवार जमीन पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के उपकार सिंह पुत्र हरदयाल सिंह और रंजीत सिंह सोही पुत्र कश्मीर सिंह ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए धमकाया कहा“यह जमीन हमारी है,यहां से निकल जाओ, हम तुम्हें दो लाख रुपये दे देंगे। यहां बताते चलें ग्राम खमरिया निवासी प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह, चरन सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह तथा नीलम देवी पत्नी स्वर्गीय कंचन सिंह ने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को दिए शिकायती पत्र देकर बताया ग्राम मुंडिया कला स्थित खसरा नंबर 379 द, 456 ब, 476/1 व 477/2 में कुल 0.193 हैक्टर भूमि उनके परिवार के नाम दर्ज चली आ रही थी। वर्ष 2017 में महेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद उक्त भूमि चरन सिंह,कंचन सिंह और प्रेमवती के नाम दर्ज अभिलेखों में चली गई। जिसका आरोप है पड़ोस में रहने वाली परमजीत कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी ग्राम मुंडिया कला ने कथित रूप से जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2021 में भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। मामले को लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रुद्रपुर के न्यायालय में अपील विचाराधीन है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया उन्होंने अभी तक भूमि का कब्जा दूसरे पक्ष को नहीं दिया है और भूमि पर चारा खड़ा हुआ है। दूसरा पक्ष लगातार जमीन खाली करने का दबाव बना रहा है तथा परिवार को जान से मारने और जमीन अपने नाम कराने की धमकी दे रहा है। पत्र में कहा गया कि 13 मई 2026 को न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रुद्रपुर के आदेश पर चकबंदी अधिकारी बाजपुर को स्थल निरीक्षण और जांच के लिए नियुक्त किया गया था। हमारे घर के आसपास भी दिखाई दिये तो तुम्हें मारकर इसी जमीन में दफना देंगे। पीड़ित परिवार ने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।

Also Read- Bajpur : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बेरिया तिराहे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow