Sambhal: मौहल्ले में ‘गंदे धंधे’ का आरोप, विरोध करने वालों से मारपीट का दावा… पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप। 

सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के नवाब खेल स्थित कच्चा इलाके में स्थानीय लोगों ने मौहल्ले में कथित तौर पर गलत गतिविधियां

May 18, 2026 - 17:42
 0  3
Sambhal: मौहल्ले में ‘गंदे धंधे’ का आरोप, विरोध करने वालों से मारपीट का दावा… पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप। 
मौहल्ले में ‘गंदे धंधे’ का आरोप, विरोध करने वालों से मारपीट का दावा… पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के नवाब खेल स्थित कच्चा इलाके में स्थानीय लोगों ने मौहल्ले में कथित तौर पर गलत गतिविधियां चलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं, युवकों ने आरोप लगाया कि इलाके में बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना रहता है, जिससे माहौल खराब हो रहा है और परिवारों व बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

स्थानीय महिला आसिया ने बताया कि कई बार विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि रात में विरोध करने पर उनके पति के साथ मारपीट की गई और आरोपियों द्वारा धमकियां भी दी जा रही हैं। महिला ने कहा कि मौहल्ले के बाहर गाड़ियां खड़ी रहती हैं, अजनबी लोग घरों तक पहुंच जाते हैं और विरोध करने पर झगड़ा किया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब लोग आखिर कहाँ जाएं, कोई सुनवाई नहीं हो रही।

  • बच्चियों पर पड़ रहा गलत असर

स्थानीय निवासी नफीस ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से गलत धंधा चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि देर रात बाहरी युवक आते हैं और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करते हैं। नफीस के मुताबिक, उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नफीस ने कहा कि मौहल्ले में परिवार और बच्चियां रहती हैं, ऐसे माहौल से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। उनका कहना है कि लोग अब इलाके में मकान खरीदने तक से बच रहे हैं।

  • घर बेचने की नौबत आ गई

एक अन्य निवासी नईम ने बताया कि कथित गतिविधियों से परेशान होकर लोग अब घर बेचने तक का विचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद संबंधित लोग नहीं मान रहे। नईम ने पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे इस माहौल में बिगड़ सकते हैं।

  • महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय महिला शाकिरा बी ने भी आरोप लगाया कि इलाके में हो रही गतिविधियों से बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह शिकायत देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। मौहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके का माहौल सामान्य हो सके।

Also Read- मालिक के पास छोड़ गये थे मासूम बच्ची, वापस लौटे तो पेट दर्द उठा और .... पढ़िए दिल दहला देने वाली घटना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।