Saharanpur: 5 गुड कोल्हूओ पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई। 

जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन पर उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार एवं प्रदूषण विभाग ने गांव कोटा मे मानको के विपरीत चल रहे 5 गुड कोल्हूओ को सील कर दिया

Oct 15, 2025 - 00:20
37 Views
Saharanpur: 5 गुड कोल्हूओ पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई। 
5 गुड कोल्हूओ पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई। 

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन पर उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार एवं प्रदूषण विभाग ने गांव कोटा मे मानको के विपरीत चल रहे 5 गुड कोल्हूओ को सील कर दिया है। उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की जो भी गाइडलाइन होगी उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा, अगर कोई सरकार की गाइडलाइन के विपरीत चलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उन्होंने सभी से अपील भी की है कि जो भी सरकार की गाइडलाइन है उसका पालन करें और अपने ऊपर कारवाई होने से बचे। बताया जा रहा है कि जिन गन्ना कोल्हूओ पर कार्रवाई की गई है उनमें रबड़, टायर, प्लास्टिक कचरा और कपड़े ईंधन के तौर पर जलाएं जा रहें हैं।

Also Read- Deoband: मेहमान का सम्मान हमारी तहज़ीब है, तालिबान की नीति नहीं, क़ारी इसहाक़ ग़ोरा ने जावेद अख़्तर के बयान पर दिया करारा जवाब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow