Saharanpur: जिला कारागार सहारनपुर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश। 

जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जेल अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान

Oct 15, 2025 - 00:14
65 Views
Saharanpur: जिला कारागार सहारनपुर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश। 
जिला कारागार सहारनपुर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश। 

सहारनपुर: जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जेल अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण टीम ने बंदियों की आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया गया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगी तथा बंदियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके पुनर्वास हेतु प्रयास जारी रहेंगे।

Also Read- Lucknow: औद्योगिक क्रांति की राह पर उत्तर प्रदेश, योगी मॉडल से बदला उद्योग जगत का नक्शा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow