Sitapur : सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक संजय पुरी ने लहरपुर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बचने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 20:23
36 Views
Sitapur : सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
Sitapur : सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
Advertisement
Advertisement

सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति और राजस्व सुरक्षा सेवादल दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी राजा गणपति आर को राजस्व जनक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक संजय पुरी ने लहरपुर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बचने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने जिलाधिकारी से उनकी कुशलता पूछी, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि गरीबों की मदद करने का उनका कार्य बहुत सराहनीय है तथा सबका आशीर्वाद उनके साथ है।

संजय पुरी ने आगामी 10 फरवरी को राजस्व जनक राजा टोडरमल की जयंती सम्मान समारोह में जिलाधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, पप्पू गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement