Sitapur : डीएम ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी फसलों के क्षेत्र बढ़ाने, अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे लगाने, सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराने, संरक्षित खेती और मूल्य बढ़ाने

By INA News Desk
Feb 3, 2026 - 21:14
21 Views
Sitapur : डीएम ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की
Sitapur : डीएम ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य क्षेत्र) के तहत चल रही योजनाओं के अनुमोदन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्यान विभाग ने योजना के कार्यों, लक्ष्यों की प्राप्ति, लाभार्थी चयन, अनुदान वितरण और भौतिक तथा वित्तीय प्रगति की पूरी जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी फसलों के क्षेत्र बढ़ाने, अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे लगाने, सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराने, संरक्षित खेती और मूल्य बढ़ाने वाली गतिविधियों को प्राथमिकता देकर सभी काम समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा करें। साथ ही पात्र किसानों को योजना का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता फैलाएं। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी राजश्री समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow