Lucknow: स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है बलरामपुर चिकित्सालय: बलरामपुर अस्पताल में डिप्टी सीएम ने किया लिफ्ट, सोलर और डायलिसिस का लोकार्पण। 

लरामपुर चिकित्सालय स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है। यह चिकित्सालय 157 वर्षों के इतिहास को खुद में समेटे हुए है। यहां अभी का अत्याधुनिक तरीके से उपचार

By INA News Desk
Feb 3, 2026 - 21:13
30 Views
Lucknow: स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है बलरामपुर चिकित्सालय: बलरामपुर अस्पताल में डिप्टी सीएम ने किया लिफ्ट, सोलर और डायलिसिस का लोकार्पण। 
स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है बलरामपुर चिकित्सालय: बलरामपुर अस्पताल में डिप्टी सीएम ने किया लिफ्ट, सोलर और डायलिसिस का लोकार्पण। 
  • स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है बलरामपुर चिकित्सालयः ब्रजेश पाठक
  • डिप्टी सीएम ने चिकित्सालय के 157वें स्थापना दिवस समारोह पर रखे विचार 
  • कहा, बलरामपुर चिकित्सालय में सभी को मिल रहा अत्याधुनिक उपचार
  • चिकित्सालय परिसर में डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल एवं वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का किया लोकार्पण

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है। यह चिकित्सालय 157 वर्षों के इतिहास को खुद में समेटे हुए है। यहां अभी का अत्याधुनिक तरीके से उपचार होता है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। उन्होंने बलरामपुर चिकित्सालय परिसर में डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल एवं वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का लोकार्पण भी किया। 

मंगलवार को बलरामपुर चिकित्सालय के 157वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चिकित्सालय न केवल उत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि नर्सिंग और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए भी एक प्रमुख व उत्कृष्ट केंद्र के रूप में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करता है। चिकित्सालय ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता सहित तमाम हस्तियों का इलाज हुआ है। यहां के चिकित्सक 157 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सालय में टीम भावना के साथ काम होता है। यहां चिकित्सक हर मरीज को अपने परिवार का हिस्सा मान कर कार्य करते हैं। 

इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. एचडी अग्रवाल, निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. कविता आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. देवाशीष शुक्ला, निदेशक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ. कजली गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, लोकबंधु श्रीराज नारायण संयुक्त चिकित्सालय डॉ. एएस त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Also Read- दिल्ली में चुनाव आयोग मीटिंग से निकलीं ममता बनर्जी- मुख्य चुनाव आयुक्त को कहा अहंकारी और झूठा, 7 बार MP रह चुकी हूं, ऐसा EC कभी नहीं देखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow