Sitapur : सीतापुर की सोनाली ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 योगासन प्रतियोगिता में बढ़ाया नाम

देशभर से आए प्रतियोगियों के बीच सोनाली ने अपने योगासन कौशल से सबको प्रभावित किया। इससे खैराबाद ब्लॉक और पूरे सीतापुर जिले का मान बढ़ा। उनकी शिक्षिका नीलम कुमारी ने पूरे उत्साह से

Feb 3, 2026 - 21:12
 0  11
Sitapur : सीतापुर की सोनाली ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 योगासन प्रतियोगिता में बढ़ाया नाम
Sitapur : सीतापुर की सोनाली ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 योगासन प्रतियोगिता में बढ़ाया नाम

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र देशभर में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में खैराबाद ब्लॉक की 14 वर्षीय छात्रा सोनाली ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। पश्चिम बंगाल के दीघा में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता (अंडर-14 ट्रेडिशनल इवेंट) में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की कक्षा 8 की छात्रा सोनाली ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अच्छी सफलता हासिल की।देशभर से आए प्रतियोगियों के बीच सोनाली ने अपने योगासन कौशल से सबको प्रभावित किया। इससे खैराबाद ब्लॉक और पूरे सीतापुर जिले का मान बढ़ा। उनकी शिक्षिका नीलम कुमारी ने पूरे उत्साह से उनका मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम के दौरान हर कदम पर सहयोग दिया। प्रतियोगिता से लौटने पर खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश्र और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने सोनाली को सम्मानित किया, बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुरस्कार भी दिया। साथ ही शिक्षिका नीलम कुमारी और जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा के साथ आगे की तैयारी पर चर्चा की गई।

इस मौके पर बधाई देने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद और मुख्यालय, जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अपूर्व दीक्षित, प्रांतीय प्रवक्ता मनीष पांडेय, जिला अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ रामचंद्र शर्मा, महामंत्री रंग विजय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रवीन्द्र दीक्षित (जिन्होंने नकद पुरस्कार दिया), ब्लॉक खैराबाद अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र, मंत्री जहीर आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काज़िम हुसैन सिद्दीकी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, मंत्री अमित त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विजय शंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुशील गुप्ता, मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, योगेन्द्र पांडेय, डॉ. अनुपम मिश्रा, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना दीक्षित और विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow