हरदोई में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा: पचदेवरा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, जेवर और नगदी बरामद
हरदोई की पचदेवरा थाना पुलिस ने उमरिया कला गांव में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आभूषण, नगदी और गैस सिलेंडर बरामद किया।
हरदोई जिले की पचदेवरा थाना पुलिस ने एक घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है
मामले की जानकारी के अनुसार, उमरिया कला गांव के रहने वाले रजनीश पुत्र बाबूराम ने पचदेवरा थाने में एक शिकायत पत्र देकर मामला दर्ज कराया था
थाना प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पप्पूराम, अनुराग त्रिपाठी और पुलिस टीम ने मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की, तो उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया
Also Click : Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर
What's Your Reaction?




