Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर

पीड़ित पक्ष का कहना है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस तरह की बातें अगर सच पाई जाती हैं, तो यह सीधे तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं। इससे समाज का माहौल खराब हो सकता है।

Jun 24, 2026 - 16:30
 0  24
Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर
Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म, पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) और उम्मुल मोमिनीन हजरत बीबी आयशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नखासा थाना क्षेत्र के दीप सराय निवासी एडवोकेट शाहीन जमाल ने अपने साथी यावर फराज व अन्य लोगों के साथ थाना नखासा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म और मुस्लिम समुदाय की सम्मानित धार्मिक हस्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि उक्त सामग्री सत्य पाई जाती है तो इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं और समाज में तनाव व वैमनस्य फैलने की आशंका पैदा हो सकती है।

एडवोकेट शाहीन जमाल ने पुलिस से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो, पोस्ट, ऑडियो और स्क्रीनशॉट जैसे साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे। शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक आस्थाओं और सम्मानित धार्मिक व्यक्तित्वों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी न की जाए, इसके लिए भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow