Ballia : बलिया के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे बने उपमुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में खुशी

उनके इस ऊंचे पद पर पहुंचने की खबर मिलते ही जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

Jun 24, 2026 - 16:32
 0  6
Ballia : बलिया के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे बने उपमुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में खुशी
Ballia : बलिया के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे बने उपमुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में खुशी

रिपोर्ट-  सैयद आसिफ हुसैन जैदी।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे को राज्य सरकार ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीएमओ) के पद पर प्रोन्नति दी है। वह वर्तमान में जिला महिला अस्पताल के प्रश्वोत्तर केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके इस ऊंचे पद पर पहुंचने की खबर मिलते ही जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे जिले में अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के संकट काल में उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद सराहनीय काम किया था। उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बड़े मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बलिया शाखा ने उन्हें "चिकित्सा भूषण" सम्मान से नवाजा था।

पिछले साल लखनऊ में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कार्यशैली और मरीजों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow