Bajpur : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बेरिया तिराहे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दूसरे देशों में चल रहा हो,

May 17, 2026 - 21:40
 0  4
Bajpur : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बेरिया तिराहे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Bajpur : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बेरिया तिराहे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों और एलपीजी गैस की किल्लत से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग और विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बेरिया तिराहे पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दूसरे देशों में चल रहा हो, लेकिन उसका बहाना बनाकर यहां ईंधन की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। सरकार जनता को परेशान करने के लिए यह सब कर रही है, जिसका कांग्रेस पूरी तरह विरोध करेगी।

विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। विदेशों में चल रहे हालातों का फायदा उठाकर देश की बड़ी कंपनियों को मुनाफा कमाने का मौका दिया जा रहा है, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार आम जनता से तो डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील करती है, लेकिन खुद उनके मंत्री और बड़े नेता गाड़ियों के बड़े काफिलों के साथ घूमते हैं। यह आम जनता के साथ पूरी तरह से अन्याय है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, हरभजन सिंह, मोहम्मद यावर, सोनू प्रधान, पूरन जोशी, नितिन बिष्ट, मुस्तफा अली, आदित्य चांनना, भूपेंद्र कौर बेदी और अभिषेक तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow