Bajpur : ऑपरेशन प्रहार के तहत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन युवक गिरफ्तार, भगत सिंह चौक पर की थी मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात भगत सिंह चौक पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहाड़ी कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार, टीचर्स कॉलोनी निवासी पूर्व छात्र
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात भगत सिंह चौक पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहाड़ी कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार, टीचर्स कॉलोनी निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत भट्ट और गोरुगांव विक्रमपुर निवासी संजीत सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र मनराल और कांस्टेबल हरीश जोशी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना
What's Your Reaction?




