Bajpur : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले आरोपी के खिलाफ साइबर सेल ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस जांच में पता चला है कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को इस गैर-कानूनी वीडियो के इंटरनेट पर तैरने की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर क्राइम सेल ने मामले की गहराई से पड़ताल की।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की का बेहद आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर साइबर क्राइम सेल की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को इस गैर-कानूनी वीडियो के इंटरनेट पर तैरने की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर क्राइम सेल ने मामले की गहराई से पड़ताल की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इस प्रतिबंधित और अश्लील सामग्री को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस नंबर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पहचान अक्षय कुमार पुत्र खाण्डा राम, निवासी ग्राम जोगीपुरा बन्नाखेड़ा, बाजपुर के रूप में हुई है।
साइबर सेल के कर्मचारियों ने इस अवैध सामग्री से जुड़े सबूत जुटाकर और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नियमों के तहत प्रमाण पत्र तैयार कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अक्षय कुमार ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इस बेहद अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित किया, जो आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला
What's Your Reaction?




