Bajpur : घर में घुसकर युवक और उसके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित शारूख पुत्र अकबर खान ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि शाम के वक्त जब उसका छोटा भाई फरमान घर पर अकेला था, तभी कुछ हमलावर अचानक वहां पहुंच गए।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर की संजय कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित शारूख पुत्र अकबर खान ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि शाम के वक्त जब उसका छोटा भाई फरमान घर पर अकेला था, तभी कुछ हमलावर अचानक वहां पहुंच गए।
शिकायत के मुताबिक, इमरान पुत्र सलीम, देव पंडित, राघव, जशन मन्ड और जसन नाम के लोग एक कार से वहां आए। इन सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने घर के भीतर घुसते ही फरमान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे बेरहमी से पीटने लगे। जब घर के अन्य लोग और परिजन उसे बचाने के लिए आगे आए, तो हमलावरों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की।
घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बाजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच-पड़ताल शुरू की और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला
What's Your Reaction?




