Hardoi : कबाब पराठा खाने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर उठाए सवाल

अगले दिन जब पीड़ित की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने उसे हरदोई के एक जांच केंद्र ले जाकर सिर का स्कैन कराया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना के दो दिन बाद बघौली थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पु

Apr 24, 2026 - 23:55
24 Views
Hardoi : कबाब पराठा खाने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर उठाए सवाल
Hardoi : कबाब पराठा खाने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर उठाए सवाल

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडा राव मजरा रोहापार के रहने वाले पिंकू लाल ने पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह गोंडा राव बाजार में कबाब पराठा खाने के बाद पानी पी रहा था, तभी गौहरैया गांव के रहने वाले अंशुल और ज्ञानू ने उसके हाथ से पानी का जग छीन लिया। इस दौरान पानी की कुछ बूंदें उन पर गिर गईं, जिससे नाराज होकर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से जमकर पीटा। हमले में पीड़ित के हाथ-पैर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और घर पहुँचाया।अगले दिन जब पीड़ित की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने उसे हरदोई के एक जांच केंद्र ले जाकर सिर का स्कैन कराया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना के दो दिन बाद बघौली थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिंकू लाल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है। वहीं, बघौली थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow