झंडे पर FIR से लेकर महंगाई तक... AIMIM जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
सम्भल में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने देवरिया मामले, हिजाब के अधिकार और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार और व्यवस्था पर तीखा हमला बोला।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
देवरिया में घर पर इमाम हुसैन का झंडा लगाने पर FIR दर्ज किए जाने के मामले को लेकर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कानून व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक मामलों में अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं।
असद अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कानून सभी के लिए बराबर है तो धार्मिक जुलूसों में हथियारनुमा वस्तुएं लेकर निकलने वालों पर भी समान कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के घर पर धार्मिक झंडा लगाने पर FIR और कार्रवाई होती है, जबकि दूसरे मामलों में छूट दी जाती है। उन्होंने सरकार से सभी के लिए समान कानून लागू करने की मांग की। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्कूल में हिजाब की अनुमति संबंधी याचिका खारिज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिजाब और नकाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को धार्मिक स्वतंत्रता के तहत हिजाब पहनने की आजादी है और वे आगे भी हिजाब पहनती रहेंगी। महंगाई के मुद्दे पर भी AIMIM नेता ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि चीनी समेत पेट्रोल, गैस, दाल, आटा और तेल के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को धार्मिक मुद्दों के बजाय महंगाई और बेरोजगारी पर ध्यान देना चाहिए।
Also Click : Hardoi: महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
What's Your Reaction?







