Hardoi: महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई
Hardoi: राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थाने से संबंधित प्रकरणों में उन्होंने संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने महिलाओं के हित में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र एवं पीड़ित महिलाओं को शासन की योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित कराया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीओ सिटी, डिप्टी सीएमओ, वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, सेंटर मैनेजर शाहाबाद मिथिलेश कुमारी, सुरभि सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







