Hardoi: हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़ों का हुआ विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज विधान सभा क्षेत्र बालामऊ कार्यक्रम स्थल अद्धिक स्वागतम मैरिज हॉल

Aug 25, 2026 - 20:19
9 Views
Hardoi: हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़ों का हुआ विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Hardoi:  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज विधान सभा क्षेत्र बालामऊ कार्यक्रम स्थल अद्धिक स्वागतम मैरिज हॉल एवं लॉन मुसलमानाबाद सण्डीला गौसगंज मल्लावां रोड हरदोई में कछौना में 38, कोथावां में 46, बेहन्दर में 44 नगर कछौना पतसेनी के 10, बेनीगंज में 03 कुल 141 उपस्थित हुए तथा इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र सण्डीला के कार्यकम स्थल नाम जे०के०आर० मैरिज लॉन सण्डीला मार्केट हरदोई में विकास खण्ड सण्डीला में 52, भरावन में 56 व न०क्षे० सण्डीला में 03 जोड़े कुल 111 उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम में विधान सभा बालामऊ में विधायक रामपाल वर्मा , ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। इसी प्रकार सण्डीला कार्यकम स्थल पर विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा सभी को मिल-जुल कर आपसी सहयोग से रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधिया ने कन्याओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सामग्री प्रदान किया गया। सभी जगह कार्यक्रम सफलतापूर्व सम्पन्न हुए तथा सभी वैवाहिक जोड़ो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रसंशा की गई ।

Also Read- Rajasthan School News: सीजेपी के अभियान का बड़ा असर, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए जारी किया अहम आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow