सम्भल में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ा एक्शन, गोदाम से 13 क्विंटल से अधिक माल जब्त, 25 हजार जुर्माना

सम्भल में नगर पालिका और प्रशासन ने गोदाम पर छापा मारकर 1335 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Aug 25, 2026 - 21:34
9 Views
सम्भल में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ा एक्शन, गोदाम से 13 क्विंटल से अधिक माल जब्त, 25 हजार जुर्माना

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महमूद खां सराय इलाके में एक गोदाम से 1335 किलो यानी 13.35 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद कर जब्त की है। कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम और पुलिस की मौजूदगी में की गई।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि एग्टा चौकी के सामने दुकान चलाने वाले अंकुर रस्तोगी के महमूद खां सराय स्थित गोदाम में भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक रखी हुई है। टीम जब मौके पर पहुंची तो गोदाम पर ताला लगा था। मालिक के नहीं पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में ताला खुलवाया गया, जिसके बाद अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिली।

प्लास्टिक को बाहर निकलवाकर वजन कराया गया, जो करीब 1335 किलो निकली। प्रशासन ने पूरी खेप को जब्त कर नगर पालिका के MRF सेंटर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक, पहले भी इसी व्यक्ति के यहां क्विंटलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पकड़ी जा चुकी है, जिसका निस्तारण अब आज जब्त की गई प्लास्टिक के साथ कराया जाएगा। मामले में दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे उसके द्वारा जमा भी कर दिया गया है। प्रशासन ने मोहल्लेवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने और बाजार जाते समय कपड़े या अन्य थैला साथ ले जाने की अपील की है।

Also Click : Hardoi: महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow