सम्भल में नए एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बोले- अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई
सम्भल के नए पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के नए पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने आज पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने श्रावण मास के सोमवार और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखने और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन और बारावफात समेत आने वाले सभी त्योहारों को लेकर पुलिस टीमों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जनपद में सौहार्द का माहौल बनाए रखना प्राथमिकता होगी। सम्भल की चुनौतीपूर्ण स्थिति को लेकर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वह पुलिस टीमों के साथ जिले की आपराधिक और सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। शासन, सरकार और पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अराजक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विकास चंद्र त्रिपाठी इससे पहले बाराबंकी में एसपी सिटी, जबकि बनारस और लखनऊ में भी एसपी सिटी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अब सम्भल की कानून-व्यवस्था की कमान उनके हाथों में है।
What's Your Reaction?







