दारुल उलूम के बाबुज जाहिर गेट को गिराने के बजाए संरक्षित करने की मांग, मौलाना ने दिया सुझाव
दारुल उलूम फारुकिया के मोहतमिम ने बाबुज जाहिर गेट को पूरी तरह गिराने के बजाए उसकी छत नए सिरे से बनाकर ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की मांग की।
देश की राजधानी में विद्यार्थियों के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कांग्रेस संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। सम्भल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि विद्यार्थियों की शिकायत पर मुकदमा न लिखे जाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाने में धरना देने और कड़े हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि विद्यार्थियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती तो सम्भल में भी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला तो पार्टी सम्भल में बड़ा जन आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी। विपक्षी दलों पर लगने वाले राजनीतिक आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी और जनहित के वास्तविक विषयों से ध्यान हटाने के लिए अनावश्यक बयानबाजी की जाती है। उनके अनुसार जनता से जुड़े रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुख्य सवालों से बचने के बजाय व्यवस्था को जवाबदेह बनाना जरूरी है। कांग्रेस संगठन विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
Also Click : Hardoi: सरकारी रास्ते पर हैंडपंप लगाकर आवागमन बाधित करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
What's Your Reaction?







