महिला उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण को 17 जून को लगेगा राज्य महिला आयोग का जनसुनवाई शिविर

हरदोई। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा 17 जून 2026

Jun 14, 2026 - 16:45
90 Views
महिला उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण को 17 जून को लगेगा राज्य महिला आयोग का जनसुनवाई शिविर
महिला उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण को 17 जून को लगेगा राज्य महिला आयोग का जनसुनवाई शिविर

संवाददाता : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा 17 जून 2026 (बुधवार) को हरदोई में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होगा। जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी।


आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रख सकें। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच मतभेद, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, साइबर अपराध, छेड़छाड़, बाल विवाह तथा अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।
प्रमुख बिंदु
* महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई
* घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और पारिवारिक विवादों पर होगा निस्तारण।
* कार्यस्थल पर उत्पीड़न और साइबर अपराध संबंधी शिकायतें भी सुनी जाएंगी।
* संपत्ति, भरण-पोषण एवं महिला अधिकारों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
* शिकायतकर्ता को लिखित प्रार्थना पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।
राज्य महिला आयोग ने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी बात रखें। आयोग का मानना है कि इस पहल से पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

Also Read- Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow