विपक्ष के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ प्रलाप है; तलाकशुदा महिलाओं की मदद सरकार का कर्तव्य - गुलाब देवी

सम्भल: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास

Jun 14, 2026 - 16:56
 0  12
विपक्ष के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ प्रलाप है; तलाकशुदा महिलाओं की मदद सरकार का कर्तव्य - गुलाब देवी
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों के सामने विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि "जिस दुकान पर सामान होता है, वही दिखाई देता है और वही बिकता है। विपक्ष के पास कुछ है ही नहीं, इसलिए वह केवल अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

मंत्री गुलाब देवी ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक पात्र बताए जाने के सवाल पर कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, उनसे ही इसका जवाब पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी महान विभूतियों का सम्मान करती है और उनके लिए महाराजा सुहेलदेव पूजनीय हैं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अधिकारियों द्वारा सेंध लगाने के आरोपों पर मंत्री ने साफ कहा कि बिना प्रमाण के किसी आरोप को सही नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां भी शिकायत मिलेगी, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी शिकायत मिलने पर अधिकारियों को निलंबित किया गया है और आगे भी ऐसा ही होगा। तलाकशुदा महिलाओं को आवास, बच्चों की शिक्षा और अन्य सुविधाएं देने की योगी सरकार की योजना को लेकर विपक्ष द्वारा 2027 के चुनावी प्रचार बताए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह विपक्ष की सोच हो सकती है, लेकिन सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहारा देना है। उन्होंने कहा कि चाहे महिला किसी भी धर्म की हो, उसकी सहायता करना सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पवित्र कर्तव्य है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।