Bajpur : रामनगर छोई में मनीराम बाबा की याद में भव्य भंडारे का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भंडारे के प्रबंधन, प्रसाद वितरण और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मनीराम बाबा कमेटी के अध्यक्ष भान सिंह और सचिव जीत सिंह के साथ पूर्व

May 17, 2026 - 21:42
 0  5
Bajpur : रामनगर छोई में मनीराम बाबा की याद में भव्य भंडारे का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Bajpur : रामनगर छोई में मनीराम बाबा की याद में भव्य भंडारे का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

रामनगर के छोई क्षेत्र में मनीराम बाबा की स्मृति में आयोजित होने वाले भव्य भंडारे की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के प्रमुख लोगों की एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में भंडारे को सुचारू रूप से संपन्न कराने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भंडारे के प्रबंधन, प्रसाद वितरण और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मनीराम बाबा कमेटी के अध्यक्ष भान सिंह और सचिव जीत सिंह के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जीत सिंह महोली ने अपने विचार साझा किए। इसके अलावा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए समाज के अन्य प्रमुख लोगों से भी सहयोग की अपील की गई।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित इस बैठक में जंगल के प्रधान विनोद सिंह, सुखविंदर खम्बारी, पच्चू सिंह, जिला पंचायत सदस्य भीकमपुरी पत्यानी, सूरज सिंह, गोवर्धन सिंह, आनंद सिंह और सिकंदर सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही वीरपुर निवासी शेर सिंह, कनाले बनारखेड़ा निवासी मुन्ना सिंह, भूड़ी निवासी भगत सिंह, समिति अध्यक्ष राम अवतार और राजू सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। सभी ने भंडारे को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow