Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान के कारण उनका इस रास्ते से गुजरना पूरी तरह दूभर हो चुका है। महिलाओं और लड़कियों को पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाने या अपनी नौकरी पर आने-जाने के लिए इसी मुख्य मार्ग का इस्ते
Report- S.Asif Hussain Zaidi
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शराबियों की हरकतों से तंग आकर स्थानीय महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है।
बिचला घाट चौकी क्षेत्र के हनुमान परिसर में बेदुआ और शनिचरी मंदिर के आस-पास रहने वाली महिलाओं ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। क्षेत्र से शराब की दुकान को दूसरी जगह हटाने की मांग को लेकर यहाँ के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
इसी क्रम में विरोध जताते हुए महिलाओं ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर अपना गुस्सा जाहिर किया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान के कारण उनका इस रास्ते से गुजरना पूरी तरह दूभर हो चुका है।
महिलाओं और लड़कियों को पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाने या अपनी नौकरी पर आने-जाने के लिए इसी मुख्य मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। दुकान के पास शराबी हर समय नशे में धुत होकर रास्ते पर पड़े रहते हैं।
इतना ही नहीं, वहां से निकलने वाली महिलाओं को देखकर वे अभद्र टिप्पणियां और छिटाकशी करते हैं, जिससे पूरा माहौल खराब हो चुका है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
बेदुआ क्षेत्र में चल रही इस शराब की दुकान को हटाने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक आबकारी विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों की इसी अनदेखी से परेशान होकर स्थानीय निवासियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक इस दुकान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर नहीं किया जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना
What's Your Reaction?




