Kanpur : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की नई कार्यकारिणी घोषित, अचल गुप्ता बने अध्यक्ष
संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि यह नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुख्य लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सत्र 2025-28 के लिए बनाई गई इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में सरदार नीतू सिंह को चेयरमैन और अचल गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं पवन तिवारी को महामंत्री और अशोक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि यह नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुख्य लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना और व्यापारी समाज की आवाज को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इस घोषणा के दौरान कृष्ण कुमार सिंह, पंकज अवस्थी, राम जी अग्रवाल और प्रदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









