Hardoi : सवायजपुर विधायक ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की सूची के अनुसार संगठन से जुड़े प्रदेश महासचिव रामनरेश यादव, जिला अध्यक्ष शेर सिंह यादव और जिला सचिव श्याम रंगीले यादव ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। इनके साथ ही हरपाल
हरदोई जिले की सवायजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के गढ़ी सवायजपुर स्थित कैंप कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की सूची के अनुसार संगठन से जुड़े प्रदेश महासचिव रामनरेश यादव, जिला अध्यक्ष शेर सिंह यादव और जिला सचिव श्याम रंगीले यादव ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। इनके साथ ही हरपालपुर और सांडी ब्लॉक इकाई के कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। किसान नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्यों मोहम्मद शमीम, विनय सिंह यादव, जदुवीर सिंह यादव, विशेषकर सिंह यादव और पेसकार यादव ने भी सपा छोड़कर भाजपा का पट्टा पहना।
इस अवसर पर कमलेश पाल, राजेश्वर सिंह तोमर, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, अंकुर तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा और मोहम्मद आजाद उर्फ साजिद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि नए सदस्यों के आने से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी
What's Your Reaction?




