Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी

मामला धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला का है। बताया गया है कि गांव का एक युवक शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं

May 31, 2026 - 14:24
 0  4
Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी
Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद के धनारी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मामला धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला का है। बताया गया है कि गांव का एक युवक शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह उसका शव धनारी क्षेत्र में एक जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Also Click : Deoband : हल्की बारिश से जलभराव, त्योहार की रात सड़कों पर पानी भरने से लोगों में नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow