Sambhal : बीएड प्रवेश परीक्षा में छाए आसान सवाल, अभ्यर्थियों के चेहरे खिले; बोले- दो-तीन महीने की तैयारी वालों का भी हो जाएगा चयन

हालांकि उन्हें रीजनिंग सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। वहीं काजल ने पेपर को "ना ज्यादा कठिन, ना ज्यादा आसान" बताते हुए कहा कि कोई भी सेक्शन विशेष रूप से मुश्किल नहीं था। भदरोला की राशि देवी ने भी परीक्षा को सफल बताते हुए कहा कि अधिकांश प्र

May 31, 2026 - 14:31
 0  6
Sambhal : बीएड प्रवेश परीक्षा में छाए आसान सवाल, अभ्यर्थियों के चेहरे खिले; बोले- दो-तीन महीने की तैयारी वालों का भी हो जाएगा चयन
Sambhal : बीएड प्रवेश परीक्षा में छाए आसान सवाल, अभ्यर्थियों के चेहरे खिले; बोले- दो-तीन महीने की तैयारी वालों का भी हो जाएगा चयन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान से मध्यम स्तर का बताते हुए कहा कि सामान्य तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा होगा। खास बात यह रही कि सामान्य ज्ञान और पॉलिटी से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जबकि कुछ अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और रीजनिंग सेक्शन में हल्की कठिनाई महसूस हुई।

सम्भल की लवली भारती ने बताया कि साइंस और अंग्रेजी का पेपर हुआ था। उनके अनुसार फंडामेंटल ड्यूटीज, स्पीकर-डिप्टी स्पीकर से जुड़े पॉलिटी के प्रश्न पूछे गए। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान का भाग काफी आसान था, हालांकि अंग्रेजी में इस बार एक्टिव-पैसिव जैसे पारंपरिक प्रश्न नहीं आए, जिससे थोड़ा भ्रम हुआ।

सम्भल के विपुल ने परीक्षा को बेहद संतुलित बताते हुए कहा कि दो-तीन महीने की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भी पेपर अच्छा गया होगा। उनके अनुसार अंग्रेजी में बेसिक ग्रामर और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले शब्दों से जुड़े प्रश्न आए, जबकि सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स की अपेक्षा स्टेटिक जीके का हिस्सा अधिक रहा। मैनपुरी से परीक्षा देने पहुंची दीना ने पेपर को अच्छा बताते हुए कहा कि सभी प्रश्न सीधे और समझने योग्य थे।

हालांकि उन्हें रीजनिंग सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। वहीं काजल ने पेपर को "ना ज्यादा कठिन, ना ज्यादा आसान" बताते हुए कहा कि कोई भी सेक्शन विशेष रूप से मुश्किल नहीं था। भदरोला की राशि देवी ने भी परीक्षा को सफल बताते हुए कहा कि अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे। कुल मिलाकर बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अधिकांश अभ्यर्थियों ने अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई है। परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और कहीं से किसी बड़ी अव्यवस्था की शिकायत सामने नहीं आई।

Also Click : Deoband : हल्की बारिश से जलभराव, त्योहार की रात सड़कों पर पानी भरने से लोगों में नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow