हरदोई: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने रोपे पौधे, प्राथमिक विद्यालय में मेधावी बच्चे सम्मानित

हरदोई में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहरई नकटौरा और अपने पुराने प्राथमिक विद्यालय सवायजपुर में पौधरोपण किया।

By INA News Desk
Sep 22, 2026 - 21:24
6 Views
हरदोई: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने रोपे पौधे, प्राथमिक विद्यालय में मेधावी बच्चे सम्मानित

हरदोई जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जनसंवाद को लेकर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सवायजपुर क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पौधे लगाए और स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।

अभियान के क्रम में पाली मंडल के ग्राम कहरई नकटौरा स्थित शिवराम बाग में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां विधायक ने स्वयं पौधे रोपे और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर गन्ना समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधानाचार्य राम लखन मिश्रा, पवन त्रिवेदी गौहना, प्रधान गुड्डू शुक्ला तथा राम मित्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके बाद विधायक सवायजपुर कस्बे के उस प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती तालीम हासिल की थी। अपने पुराने विद्यालय परिसर में उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

बचपन के स्कूल में पहुंचकर उन्होंने पुरानी यादें ताजा कीं और विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, शिक्षक अनुज पटेल, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। विधायक ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को बेहतर परिवेश देने पर जोर दिया।

Also Click : हरदोई: एसएस सेंट्रल एकेडमी में 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow