Kanpur : राहुल गांधी का पुतला जलाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर ने दिए एफआईआर के निर्देश
शिकायत पत्र में कहा गया कि पुलिस भाजपा नेताओं को बचा रही है और यह भेदभाव पूर्ण व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पुतला जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए या फिर कांग्रेस को भी विरोध स्वरू
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाए जाने की घटनाओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में भाजपा कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी के पुतले फूंक रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है।
शिकायत पत्र में कहा गया कि पुलिस भाजपा नेताओं को बचा रही है और यह भेदभाव पूर्ण व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पुतला जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए या फिर कांग्रेस को भी विरोध स्वरूप पुतला दहन की अनुमति दी जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने राहुल गांधी का पुतला जलाने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पार्टी महिला आरक्षण को लेकर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है, लेकिन इसे आधार बनाकर अभद्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मानेश दीक्षित, पदम मोहन मिश्रा, हरीश बाजपेई और अजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









