Sambhal : ड्यूटी में ‘इमरजेंसी’ बनी विवाद की वजह- सिपाही-TSI भिड़ंत में दोनों लाइन हाजिर

हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान की ड्यूटी गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और पेट खराब होने के चलते वे पास के पेट्रोल पंप पर चले गए। कुछ देर बाद लौ

Apr 30, 2026 - 21:24
 0  10
Sambhal : ड्यूटी में ‘इमरजेंसी’ बनी विवाद की वजह- सिपाही-TSI भिड़ंत में दोनों लाइन हाजिर
Sambhal : ड्यूटी में ‘इमरजेंसी’ बनी विवाद की वजह- सिपाही-TSI भिड़ंत में दोनों लाइन हाजिर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

यूपी के सम्भल में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासन पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। गंगा एक्सप्रेस-वे ड्यूटी के दौरान एक मामूली स्वास्थ्य समस्या ने ऐसा तूल पकड़ा कि यातायात प्रभारी और सिपाही आमने-सामने आ गए, और अंत में दोनों पर कार्रवाई हो गई।

मामला मंगलवार का है, जब हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान की ड्यूटी गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और पेट खराब होने के चलते वे पास के पेट्रोल पंप पर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ गैरहाजिरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। इस कार्रवाई से नाराज सिपाही जय भगवान ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य खराब होना किसी के नियंत्रण में नहीं होता, लेकिन बिना उनकी बात सुने ही कार्रवाई कर दी गई। विवाद तब और बढ़ गया जब उन्होंने यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि प्रभारी पहले से ही उनसे नाराज रहते थे और अवैध रूप से डंपर-ट्रकों को चलवाने जैसे मामलों में संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक प्रतिबंधित मार्ग पर डंपर का चालान करने के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। फोन पर हुई तीखी बातचीत ने आग में घी डालने का काम किया। मामला तब और संवेदनशील हो गया जब गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले यह विवाद सामने आया। स्थिति बिगड़ते देख एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दोनों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow