Deoband : देवबंद के मोहल्ला बेरियान में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचना दिए बिना ही घंटों की कड़ी मेहनत के बाद पानी और मिट्टी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में भारी नुकसान होने की

Apr 30, 2026 - 21:20
 0  5
Deoband : देवबंद के मोहल्ला बेरियान में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
प्रतीकात्मक चित्र

देवबंद के मोहल्ला बेरियान (लाम) में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे जब स्थानीय निवासियों ने गोदाम से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठते देखा, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अरशद नाम के व्यक्ति का है, जिसमें भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान और कबाड़ रखा हुआ था।

गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचना दिए बिना ही घंटों की कड़ी मेहनत के बाद पानी और मिट्टी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में भारी नुकसान होने की आशंका है, हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित को इस अग्निकांड में काफी आर्थिक चोट पहुंची है।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow