Hapur : रेगुलेटर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग
हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में एक रेगुलेटर फैक्ट्री में अचानक भयंकर आग लग गई। बुलंदशहर रोड पर स्थित इस फैक्ट्री से उठते धुएं और लपटों को देखकर इलाके में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, कीमती मशीनें और तैयार सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री मजहर खान की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर करीब 40 कमर्शियल गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया था।
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घनी आबादी के बीच चल रही इस फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या थी और क्या फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा रहा था।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









