Deoband : पहुपुर फायरिंग मामला: घायल छात्रों समेत 19 के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कमेंट को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की चुनौती दी और पहुपुर के सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचने का स

By INA News Desk
Apr 30, 2026 - 21:15
30 Views
Deoband : पहुपुर फायरिंग मामला: घायल छात्रों समेत 19 के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Deoband : पहुपुर फायरिंग मामला: घायल छात्रों समेत 19 के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देवबंद के खेड़ामुगल क्षेत्र के पहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने अब दूसरे पक्ष की ओर से भी कड़ी कार्रवाई की है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने घायल छात्र विधान और अंकुर सहित चार नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई पहुपुर गांव के प्रमोद कुमार, चंदकिरण और शिवपुर निवासी मैनपाल व मनोज की शिकायत पर की गई है।

शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कमेंट को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की चुनौती दी और पहुपुर के सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचने का समय तय किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने तमंचे के बल पर मारपीट की और एक लड़के पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हंगामे के दौरान फायरिंग भी की गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस विवाद की शुरुआत में बचीटी गांव निवासी विधान और अंकुर छर्रे लगने से घायल हुए थे, जिसके बाद घायल छात्र की माता रानी की शिकायत पर पहले ही केस दर्ज हो चुका था। उस मामले में पुलिस ने पहले ही दो किशोरों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया था। अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपों के आधार पर घायल छात्रों और उनके साथियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement